MP Online Registration : मध्यप्रदेश सरकार का पोर्टल एम पी ऑनलाइन मध्यप्रदेश की सभी शासकीय योजनाओं जैसे :- परीक्षा आवेदन, नामंकन , शासकीय नौकरियों और अन्य शासकीय सेवाओं के आवेदन का एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से आवेदन सम्बन्धित सभी काम किये जाते हैं। इसमें आवेदन करता कोई कियोस्क संचालक, नागरिक हो सकता हैं।
एम पी ऑनलाइन क्या है? (MP Online Kya Hai)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया एक अधिकृत पोर्टल है, इसका गठन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साल 2006 में किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी नागरिक किसी भी सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी ऑनलाइन लिमिटेड(MP Online Limited) के माध्यम से आप विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते है, जैसे ऑनलाइन भर्ती, आरक्षण, धर्मार्थ सेवाएं, मध्यप्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश आवेदन, ऑनलाइन बिल भुगतान आदि।
एम पी ऑनलाइन कियोस्क क्या है? (MP Online Kiosk Kya Hai)
(Kiosk) कियोस्क मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वेरीफाई (Verified) एक दुकान या ऑफिस है। इसे कियोस्क सेंटर (Kiosk Center) के नाम से जाना जाता है, जैसे CSC होते हैं| उसी प्रकार के मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपना कियोस्क सेंटर बनाया हैं। CSC और किओस्क एक ही समान है, इन दोनों में सिर्फ यह फर्क है, कि CSC पर पूरे देश से संबंधित सुविधाएं और सेवाएं जो उस पर उपलब्ध हो मिलती है, और Kiosk पर केवल मप्र राज्य सरकार से जुड़ी हुई सेवाएं मिलती है।
कियोस्क सेंटर पर आपको कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, बायोमेट्रिक सभी आसानी से प्राप्त हो जाता है जिससे आप मध्य प्रदेश सरकार से जुड़ी किसी भी विभागों की सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MPonline के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ?
एमपी ऑनलाइन लिमिटेड मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत एवं निर्मित पोर्टल है, इसका उद्देश्य प्रदेश के समस्त नागरिकों को राज्य की प्रमुख सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की समस्त भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एमपी ऑनलाइन लिमिटेड मध्य प्रदेश के सभी 51 जिलों के 350 से अधिक तहसीलों में लगभग 28000 Kiosk/CSC के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है। एमपी ऑनलाइन द्वारा सरकार के प्रमुख विभागों, विश्वविद्यालयों में प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी ऑनलाइन फॉर्म, धार्मिक दान, टिकिट बुकिंग आदि सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
MP Online Citizen Registration (एम पी ऑनलाइन पर नागरिक पंजीयन कैसे करें?)
मध्यप्रदेश ऑनलाइन पोर्टल पर एक नागरिक के रूप में भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और इसकी सेवाओं को उपयोग कर सकते हैं। सेवाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको नागरिक पंजीकरण करना होगा और उसके बाद user id और password के द्वारा लॉगिन करना होगा।
1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एम पी ऑनलाइन लिमिटेड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब पोर्टल के मुख्य पेज (Homepage) पर कियोस्क/नागरिक के विकल्प दिखाई देंगे।
3. नागरिक हेतु पंजीयन पर टैप करें।
4. इसके बाद खुलने वाले पेज पर मांगी गई आपकी सारी जानकारी इसमें भरना होगी।
5. जब आप सारी जानकारी सही से भर देते हैं, तो अब नीचे दिखाने वाले कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
6. अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपकी जीमेल पर यूजर आई डी ओर पासवर्ड मिलेगा।
7. इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।
MP Online Kiosk Centre Registration (एम पी ऑनलाइन पोर्टल कैसे शुरू करें ? )
यदि आप बिज़नेस करने की सोच रहे हैं, और mp online kiosk center खोलना चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया के द्वारा आप एम. पी. ऑनलाइन कियोस्क का आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए बुलेट पॉइंट को ध्यान से पढ़े और पूरी प्रोसेस को समझे ।
● एम.पी. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा –
० इस आवेदन के लिए पहली शर्त यह है, कि आवेदनकर्ता यानी कि आप की आयु 18 वर्ष या इससे ऊपर होनी चाहिए।
० जब आप आवेदन करते हैं, तो आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना भी जरूरी हैं। क्योंकि सारा काम कंप्यूटर पर ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
० एम ऑनलाइन कियोस्क सेंटर खोलने के लिए आपके पास पंजीकृत दुकान / शॉप / ऑफिस होना चाहिए।
० सबसे खास बात यह है कि आपको कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी हैं।
० आपके पास कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर जैसी बेसिक सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए।
० अब आपको mp online portal के कियोस्क वाले ऑप्शन से आवेदन करना होगा।
० रजिस्ट्रेशन करने के बाद जब तक आपको id और पासवर्ड नही मिल जाते, तब तक आप ऑनलाइन का काम शुरू नही कर सकते हैं।
- इसके अलावा ग्राहक के बैठने की व्यवस्था और पानी पीने की व्यवस्था का होना भी अनिवार्य है।
- निम्न में से किसी का पालन नहीं करने पर आपकी आईडी निरस्त की जा सकती है।
MP Online Portal पर उपलब्ध सेवाएं
मध्यप्रदेश के इस पोर्टल पर कई ऑनलाइन सुविधाएं है, जिसका लाभ मध्यप्रदेश के नागरिकों को मिलता हैं, इसकी सेवाएं दो तरीके से प्राप्त होती हैं-
नागरिक सेवाएं
- अपना सीएससी
- आरक्षण
- आवेदन
- इ विज्ञापन
- ऑनलाइन भर्ती
- काउन्सलिंग
- धर्मार्थ सेवाएं
- प्रमाणपत्र
- बिल भुगतान
- विश्वविद्यालय
कियोस्क/नागरिक हेतु
- कियोस्क हेतु आवेदन
- कियोस्क आवंटन सम्बंधित जानकारी
- कियोस्क पंजीयन शुल्क का भुगतान
- आवेदन को प्रिंट करे
- नागरिक हेतु पंजीयन
- भुगतान की स्तिथि
- सेवाओं का पोर्टल शुल्क
- भुगतान पुनः सत्यापन
FAQ MP Online Portal
Q :- MP Online क्या हैं ?
Ans:- एमपी ऑनलाइन मध्य प्रदेश सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां मप्र के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होती है।
Q :- MP Online पोर्टल कैसे शुरू कर सकते हैं ?
Ans:- एमपी ऑनलाइन पोर्टल के लिए आप आवेदन कर सकते हैं और इसकी आईडी और पासवर्ड लेकर इसे शुरू कर सकते हैं।
Q :- MP Online किस राज्य से जुड़ा हैं ?
Ans:- एमपी ऑनलाइन मध्य प्रदेश राज्य से जुड़ा हुआ है।
Q :- MP Online की शुरुआत कब हुई थी ?
Ans:- एमपी ऑनलाइन की शुरुआत जुलाई 2006 में हुई थी।
Q :- MP Online और CSC में क्या अंतर है ?
Ans: – एमपी ऑनलाइन सीएससी में यह अंतर है कि CSC पर देेश से संबंधित सेवाएं और सुविधाएं मिलती है जबकि एमपी ऑनलाइन पोर्टल में सिर्फ मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होती है।
Your Search Query :-
mponline login,mp online bill,mp online peb,mp online result,mp online near me,mp online patwari,mp online admit card,mp online admission,mp online application,admit card mp online
aay praman patra mp online,admission mp online,application status mp online, mp online bharti, mp online bhoj, mp online bhulekh, mp online birth certificate, mp online banner, mp online customer care, mp online counselling, mp online contact number, mp online challan, mp online citizen services, mp online certificate
mp online cyber cafe near me, mp online contact details, caste certificate mp online apply, caste certificate mp online, cpct mponline, cm helpline mp online complaint, driving licence mp online apply, domicile certificate mp online, mp online electricity bill payment, mponline electricity bill payment indore, mp online epravesh, mp online exam form, mp online exam, mp online education portal, mp online electricity bill download indore, mp online e challan, mp online ekyc